भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दोपहर 12:30 बजे से शाम लगभग 6:30 बजे तक मुंगरा बादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी – एसडीओ

0 12

भारतीय सहारा संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। एस.डी.ओ. मुँगराबादशाहपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 10/0 3/2025 दिन सोमवार को हाई स्कूल की परीक्षा के दृष्टिगत कल के शेष बचे 33 केवी लाइन के कार्य को पूरा करने के लिए पुनः 12:30 बजे से 33 केवी मुंगरा बादशाहपुर फीडर का शटडाउन लिया जाएगा जो संभवत शाम 6:30 बजे तक रहेगा संभावना है कि आज उक्त कार्य पूर्ण हो जाएगा। एस.डी.ओ. ने कहा कि आज पुनः दोपहर 12:30 बजे से शाम लगभग 6:30 बजे तक मुंगरा बादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः आप सबसे अनुरोध है कि उक्त समयांतराल में अपनी वैकल्पिक व्यवस्था रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य में आप लोग अपना सहयोग प्रदान करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More