भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने शहीद भगत सिंह कालोनी की गलियों में जनसंपर्क किया


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। धुआंधार प्रचार के दौरान करावल नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने शहीद भगत सिंह कालोनी की गलियों में जनसंपर्क किया। सुबह आठ बजे से आरंभ हुई पदयात्रा के दौरान हरदन गार्डन पहुंचे कपिल मिश्रा का अभिनंदन पुष्पहार से किया गया। क्षेत्र वासियों से जनसंपर्क के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा- राजधानी दिल्ली पूरी तरह बेहाल है, हमे क्षेत्र वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, हमे यकीन है कि भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी इस अवसर पर उनके समर्थकों में निगम पार्षद, सत्यपाल सिंह के अलावा, विजय यादव, रेवती सिंह, चमन लाल शर्मा, ठा० एस पी सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद पाल, बलवंत तिवारी, कशमीर सिंह, सिंटू दूबे, जयपाल सिंह, सहित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
