भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आज सेवा के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है – शिवम तिवारी

0 13

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली। दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच करावल नगर विधानसभा में चुनावी दंगल में दम दिखा रहे समाज सेवी तथा भाजपा के कर्मठ सिपाही शिवम तिवारी से हमारी मुलाकात हुई। आए दिन गरीब मजलूमों के साथ उन‌की समस्याओं का निदान करने, उनकी हर संभव मदद करने में हमेशा आगे रहने वाले भाजपा के कर्मठ तथा मिलनसार कार्यकर्ता शिवम् तिवारी ने कहा- आमजन को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने, उनकी समस्याओं के निदान की एकमात्र चाबी है सत्ता, रही बात सेवा की तो सेवा के नाम पर आप देख रहें हैं कि एक पार्टी के नेता जी महिला सम्मान के नाम पर 2100 रुपये प्रतिमाह का पंजीकरण कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं और उन्ही के विभाग के अधिकारी अखबार में कोई योजना अस्तित्व में न होने का स्पष्टीकरण का विज्ञापन दे रहे हैं, मै जनसेवा हमेशा से करता रहा हूँ, और करता रहूंगा यदि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया तो मैं उन की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ साथ करावल नगर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाउंगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More