भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सिंधी समाज के नेता नंदलाल वाधवा रिपब्लिकन पार्टी ठाणे जिला के उपाध्यक्ष नियुक्त

0 8

आदेश मिश्र की रिपोर्ट

मुंबई। विधानसभा चुनाव जल्द ही संपन्न होने वाला है। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अनेक राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां अब भी शुरू है। इसी कड़ी में उल्हासनगर के सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध व्यवसायी तथा सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता नंदलाल वाधवा को रिपब्लिकन पार्टी के ठाणे जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वाधवा की नियुक्ति की घोषणा रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले द्वारा की गई।
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी में सभी जातियों और धर्मों को समान स्थान है। रिपब्लिकन पार्टी न केवल दलितों की पार्टी है, बल्कि सभी जातियों और धर्मों को पार्टी है। बता दें कि बलराम गायकवाड़ ठाणे जिला के अध्यक्ष हैं और नंदलाल वाधवा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिंधी समाज के नेता नंदलाल वाधवा को रिपब्लिकन पार्टी के ठाणे जिला का उपाध्यक्ष चुने जाने पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण आदि स्थानों से बधाई दी जा रही है। इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी, महाराष्ट्र के महासचिव गौतम सोनवणे, ठाणे जिला के निरीक्षक सुरेश बरशिंग,मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे,एमएस नंदा, राजकुमार टाक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More