भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बाईपास बनने से मुँगराबादशाहपुर ही नही पूरा पूर्वांचल लंबे जाम से निजात पाएगा – सीमा द्विवेदी

0 290

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में बहुप्रतिक्षित मुंगरा बादशाहपुर बाईपास को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि 2 लेन के बाईपास बनने से मुँगराबादशाहपुर ही नही पूरा पूर्वांचल को जाम से निजात मिलेगा। मुंगराबादशाहपुर बाईपास के संबंध में जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद ने बताया कि इस 2 लेन बाईपास के निर्माण हेतु 197.60 करोड़ का बजट आ गया है और जल्द ही कोदहूं से नौवाडाढ़ी तक 4.335 किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर काम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता ने राज्यसभा सांसद के इस प्रयास पर धन्यवाद देते हुए कहा कि 2 लेन के बाईपास बनने से मुँगराबादशाहपुर को जाम से निजात मिल जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, भाजपा नेता भोलानाथ मिश्र, मनोज द्विवेदी ( व्यास जी), राजू गुप्ता, सभासद सूर्य लाल जायसवाल , भरत तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More