भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पत्नी की विदाई कराने गया युवक का शव ससुराल के बगल में फंदे से लटका मिला

0 16

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। ससुराल से पत्नी की विदाई कराने आया 38 वर्षीय युवक किसी बात से नाराज होकर ससुराल वाले घर के बगल में स्थित बगीचे में शनिवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से कोहराम मच गया। मामला मधुबनी गांव का है। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दिया। मृतक के भाई ने रविवार को घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज उर्फ प्रेमचक निवासी श्रीभगवान भारती ने तहरीर दिया है कि मेरा भाई भुवनेश्वर भारती शनिवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल मधुबनी निवासी हीपू पासवान के घर आया था। वह नशे की हालत में था। किसी बात से नाराज होकर वह घर के बगल के बगीचे के पेड़ पर फांसी लगा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांचोपरान्त आगे की कार्रवाई होगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More