भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत…

0 21

राजेश पाठक की रिपोर्ट

सुपौल। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि शैलेंद्र कुमार पीआरएलएन + 2 हाई स्कूल रतनपुर में शिक्षक थे, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया था। उनकी ड्यूटी सरायगढ़ के चांदपीपर स्थित मतदान केंद्र संख्या 157 पर लगाई गई थी। जानकारी मिली है कि मतदान शुरू होने से पहले सुबह उनकी तबीयत खराब होने के बाद सरायगढ़ सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद शैलेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More