घाटकोपर (प) के खंडोबा पहाड़ी पर हनुमान जयंती की धूम रही,मारुति की मूर्ति पर दूध का अभिषेक किया गया

आदेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट
मुंबई। घाटकोपर ( प) भटवाड़ी खंडोबा पहाड़ी पर श्री मारुति की मूर्ति पर दूध से अभिषेक कर और मारुति स्तोत्र का जाप कर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। दक्षता मित्र मंडल की ओर से खंडोबा पहाड़ी पर हनुमान जन्म महोत्सव मनाया गया। इस उत्सव के अवसर पर श्री सत्यनारायण महापूजा, प्रवचन, हरिपाठ एवं हरिकीर्तन किये गये। सुबह 6 बजे दूध से अभिषेक, 7 से 8 बजे महाआरती, 10 से 12 बजे सत्यनारायण महापूजा, दोपहर 1 से 2 बजे महाप्रसाद, शाम 4 से 5 बजे हभप प्रवीण महाराज सालुंखे का प्रवचन, 5 से 6 बजे हभप मनोहर महाराज पवार हरिपाठ, कर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक मुख्य अतिथि का अभिनंदन समारोह, 8 से 9 बजे तक महाप्रसाद, 9 से 11 बजे तक बालकीर्तनकार कु वेदांत महाराज कुंभार द्वारा कीर्तन और 11 बजे के बाद स्वराज प्रतिष्ठान कलामंच द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
