भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हनुमान जन्मोत्सव पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों को संकटमोचन प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

0 97

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट तिवारीपुर ( चन्दौकी ), फत्तूपुर कला बार्डर, रामनगर, जौनपुर, उ.प्र.द्वारा बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों को संकटमोचन प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शारदा प्रसाद पाठक ने लोगों संबोधित करते ही हनुमानजी के विषय पर प्रकाश डाला। सुदर्शन जी महराज परशुराम अखाडा़ प्रयागराज राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार को नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमानजी ने श्रीराम को सुग्रीव से मिलाकर सीता की खोजकर लंका को जलाकर राख कर दिया। सुदर्शन जी महराज ने हनुमानजी के विषय में विस्तार से लोगों को बताया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम चरित मानस पाठ से शुभारंभ हुआ। 24 अप्रैल को महाप्रसाद भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता राहुल दुवे, पत्रकार जे. एन. ओझा, पायलट आफीसर व पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार राधेश्याम पाण्डेय,विमल प्रताप सिंह, भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एस. एस. पाण्डेय, पत्रकार सर्वेश तिवारी, राम चन्द्र मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्रा, रामबली मिश्रा, संचालन द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More