आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज वर्ष 2023-24 का वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्रों को उत्कृष्ट एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया


सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
बुलंदशहर । खुर्जा नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध व प्राचीनतम विद्यालय आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा का वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एवं साथ में गत वर्ष के बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कार वितरित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रबंधक श्रीमान आनंद सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार वर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया भैया एवं बहनों को विद्यालय के प्रवक्ताओं द्वारा पुरुष्कृत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्रधानचार्य श्रीमान मुकेश पाल जी ने किया। विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जो निम्न प्रकार है- कक्षा षष्ट में मानसी, डिकलराज सप्तम में गरिमा ,अंकित अष्टम अंकित ,मोहित नवम में अंजलि राघव ,आदित्य कुमार, निधि कुमारी एकादश में समीक्षा ,छवि शर्मा ,निशांत जादौन रहे इसी क्रम में गत वर्ष में बोर्ड कक्षाओं में जिन्होंने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया एवं अपने विद्यालय की छवि को आसमान तक पहुंचाया जिसमे कक्षा 10 में छवी शर्मा ने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में हिमांशु राघव और कॉमर्स में आदित्य कुमार आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।
