भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

“मै भारत हूँ” व “माई वोट माई डयूटी” लघु फिल्म के माध्यम से मतदान करने की अपील

0 17


मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सिनेमा घरों में लघु फिल्म प्रदर्शित किया जा रहा है
—————————————-

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में शुक्रवार को केवल पैलेस सिनेमा हाल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहाँ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनवाई गई मतदान के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए लघु फिल्म “मै भारत हूँ” और “माई वोट माई डयूटी” को सिनेमा घर में स्क्रीनिंग से पहले और प्रत्येक फिल्म के अन्तराल के दौरान प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस लघु फिल्म में कई सिलेब्रिटी अभिनेता व भारतीय खिलाड़ियों के विडियो संदेशों को संकलित किया गया है। मशहूर हस्तियों ने लोगों से अपील किया है कि मतदान करने के अपने कर्तव्य को अवश्य निभाएं क्योकि लोकतंत्र में मतदान को गौरव का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर राज्य कर अधिकारी रंजन विजय रत्न ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर के सिनेमा घरों में मतदाता जागरूकता संबंधी इस लघु फिल्म को लगातार प्रसारित किया जा रहा है।
इस लघु फिल्म में एक वोट का मूल्य विषय पर कई मशहूर हस्तियों के संदेशों को शामिल किया गया है। फिल्म का उद्देश्य नागरिकों को अपने वोटो के महत्व को पहचानने के लिए प्रेरित करना है।
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने फिल्म देखने आये लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई और कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदान है, आइये देश के लिए मतदान करें। चुनाव का दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं है यह कर्तव्य का दिन है। इसलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि लोकसभा चुनाव 2024 में 25 मई को अपना वोट ज़रुर करें।
इस अवसर पर प्रबंधक कुलदीप तिवारी, अभिषेक मौर्य, संतोष उपाध्याय, विधा मौर्या, सत्यम, सहित दर्शक उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More