दिल्ली से बड़ी खबर , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, कार्यकर्ताओ में फैली सनसनी, जेल से चलाऐंगें सरकार?

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। केजरीवाल अंतरिम जमानत प्राप्त करने के इरादे से हाईकोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी थी। ईडी देर शाम दिल्ली के सीएम के घर पर पहुंची। रात नौ बजे ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर लगते ही आम आदमी के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। उधर दिल्ली पुलिस भी चौकसी बढ़ा दिया है। कोई कार्यकर्ता नही पहुंच सके इसलिए बसों का इंतजाम किया गया है। सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नही देंगे जेल से छलाऐंगे दिल्ली की सरकार।




