गौरक्षा के लिए बने गौशालाओं में हो रही है गौकशी


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर जिले के मुँगरा बादशाह पुर थाना क्षेत्र के सुरजा का पूरा के पुरवा बाबूराम पुर में बने गौशाला के अंदर ही लगातार हो रहे गौकशी का मामला प्रकाश में आया है, सूचना मिलते ही स्थानीय और आसपास पुलिस बल के साथ SDM और S.P.R.A पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू किये, इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है, ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर शाम के समय मोटर साइकिल से दो लोग आते थे और कुछ घंटे बाद निकलते समय प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान अपने साथ ले जाते थे, और यह लगातार हो रहा था, जिसपर ग्रामीणों को शक हुआ, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन व्यक्तियों और गौशाला ड्यूटी में लगे लोगों पर निगाह रखना शुरू किया, जिसके क्रम में दिनांक 20/03/2024 को सुबह जैसे ही वह व्यक्ति गौशाला में आया उसके आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने चारदिवारी डाककर देखा तो कट रही गाय को देखकर अवाक हो गए, ग्रामीणों को देखते ही गौशाला ड्यूटी में लगे दो लोग फरार हो गए, लेकिन गाय को काट रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दिया, सूचना मिलते ही स्थानीय और आसपास थानो की भी पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति और उक्त ग्रामसभा के प्रधान को हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुट गई, इस मामले के बाद सवाल यह उठता है कि चल रहे अन्य गौशालाओं में भी इसी प्रकार से गौ हत्याएं हो रही होंगी, फिलहाल यह जांच का विषय है।


