भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पत्रकारों का एक समूह भी अपनी समस्याओं को लेकर पत्रकार भवन की माँग करने की इच्छा रखते हुवे उदासीन अवस्था में आपने मन की बात मन में ही लेकर वापस हो गए –

0 19

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट –

मीरजापुर। जनपद मीरजापुर में श्रीमान मा0 उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर पत्रकारों में मध्य बहुत ही हर्ष का विषय था किंतु आगमन एवं भीड़ के अनुसार जिस स्थल का चयन किया गया था उसमें जगह की बहुत कमी थी इसमें पत्रकार बन्धु उदासीन स्थिति में थे। पत्रकार बन्धुवों को बैठने की व्यवस्थाओं में कमी का अनुभव किया गया और कुछ पत्रकार तो प्रारम्भ में ही कार्यक्रम से जा चुके थे। पत्रकार बन्धु अपनी समस्या व्यक्त करना चाहते थे कि प्रारम्भ से लेकर अब तक जनपद मीरजापुर में अभी तक पत्रकार भवन नही बना है। कलेक्ट्रेट कंपाउंड में एक नीम का पेड़ है गर्मी हो सर्दी जाड़ा बरसात हो उसी पेड़ के नीचे दिन भर खड़े रहना पड़ता है हर मौसम में अपने को बचाते हुवे लेखन कार्य किया जाता हैं । पत्रकारों के लिए अभी तक कोई भी समुचित व्यवस्था नही है। संगठित पत्रकारों ने भी आपस में विचार कर एक पत्रकार भवन की माँग को लेकर पत्रक लाये थे और पत्रक के माध्यम से उप मुख्यमंत्री जी को अवगत कराना चाहते थे किंतु कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए बैठने की व्यवस्थाओं में कुछ कमी रही उदासीनता की स्थिति रही जिस कारण अपनी बात मन में लेकर कुछ पत्रकार वापस चले गए थे। जनपद मीरजापुर में मा0 केशव प्रसाद मौर्या जी की जन मानस के द्वारा काफी सराहनाएं सुनने को मिली।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More