भारतीय सहारा उत्तराखंड के स्टेट हेड दीपक गुप्ता ने बॉलीवुड ऐक्टर गुलशन ग्रोवर जी का किया स्वागत


स्टेट हेड दीपक गुप्ता की रिपोर्ट
देहरादून। देहरादून में गत रविवार को अतुल्ययम रिसॉर्ट में एक गोल्डन गाइल्ड अवॉर्ड्स प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें बाहर से आए वीआईपी गेस्ट और मुख्य अतिथि बॉलीवुड सुपरस्टार गुलशन ग्रोवर शामिल हुए। गुलशन ग्रोवर ने 50 अवार्ड अपने हाथ से लोगों को दिए और गुलशन ग्रोवर ने अपनी 90 के दशक की पुरानी फिल्मों को याद किया और अपने पॉपुलर डायलॉग सभी लोगों के बीच सुनाया। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि डायलॉग का आनंद लेना चाहिए लेकिन डायलॉग के अर्थ को अपने साथ मत जोड़ना। इस मौके पर भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के उत्तराखंड स्टेट हेड दीपक दीपक गुप्ता ने श्री विष्णु भगवान का सुंदर दरबार और दुपट्टा पहनाकर गुलशन ग्रोवर जी का भव्य स्वागत किया। गुलशन ग्रोवर जी ने भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र परिवार को भी शुभकामनाएं दी।
