भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील केराकत सभागार में किया गया

0 18

जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

—————————————————–

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील केराकत सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के उपस्थित न रहने पर आज का वेतन बाधित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
उन्होंने ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये। इस मौके पर 140 फरियादियों द्वारा प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें मौके पर ही 08 शिकायती प्रार्थना-पत्र का निस्तारण किया गया एवं टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।
समाधान दिवस के अवसर पर इंद्रावती पत्नी राम नदायन यादव ग्राम सिहौली केराकत द्वारा रास्ता( मार्ग) विवाद संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं चकबंदी की टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जमीन विवाद संबंधित शिकायती प्रकरण को पुलिस एवं राजस्व की टीम बनाकर मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में जमीन, राशन, आवास सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई जिसपर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने का निर्देश दिया साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण ऐसा किया जाए जिससे शिकायतकर्ता को दुबारा शिकायत न करना पड़े।
इस अवसर पर तहसील सभागार में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आर्दश कम्पोजिट विद्यालय केराकत के 06 बच्चों को स्कूल चलो अभियान 2023-24 का पाठ्य-पुस्तक वितरित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा-3 की छात्रा पलक से 12 का पहाड़ा पुछा, पलक द्वारा अंग्रेजी में सही-सही पहाड़ा सुनाया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More