भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द करने के बाद देश में कांग्रेस काफी आक्रामक हो गई

0 20

आदेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

मुंबई : लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के बाद सूरत की अदालत ने मोदी के उपनाम पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। उसके विरोध में कांग्रेस सत्याग्रह आन्दोलन का आह्वान किया। कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट से पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन का आह्वान किया। सत्याग्रह आंदोलन पर देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस की ओर से मुंबई के उपनगर घाटकोपर पूर्व विक्रांत सर्कल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया गया और विरोध प्रदर्शन करते हुवे जम कर नारे बाजी की कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर पूर्व में विक्रांत सर्कल उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम राय मनी और कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम गीते के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। पूर्वोत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी, पूर्व विधायक वीरेंद्र बख्शी, मुंबई कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा मुंबई कांग्रेस सचिव रामगोविन्द यादव पूर्वोत्तर मुंबई जिला कोषाध्यक्ष केतन शाह, ब्लॉक प्रमुख विशाल पारेख, ब्लॉक अध्यक्ष 124 खलील खोत सचिव मनीषा सूर्यवंशी सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More