श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट के उपाध्यक्ष स्व.रविंद्र सूरजमल तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आदेश मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। श्री रामलीला उत्सव समिति के उपाध्यक्ष *स्व. रविंद्र सूरजमल तिवारी* का दुखद निधन 14 मार्च को हृदयाघात से हो गया था उनके निधन से समस्त समाज बेहद दुखी और आहत है।
इसी संदर्भ में रविवार 19 मार्च को साम 6 बजे छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान पार्क साईट विक्रोली वेस्ट मुंबई में एक शोक सभा का आयोजन श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट द्वारा आयोजित किया गया जो कि इस शोक सभा में राजनीतिक एवं आसपास व समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित होकर भारी मन से स्व.रविंद्र सूरजमल तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित की श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल ने कहा कि हम सब के चहेते सुख दुख के साथी श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट के उपाध्यक्ष स्व.रविंद्र सु तिवारी के अचानक यू चले जाने से जहा समाज बेहद दुखी और आहत है वही श्री रामलीला उत्सव समिति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है इस दुख की घड़ी में मैं स्वयं और समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण उनके परिवार के साथ खड़े है ईश्वर से प्रार्थना है कि स्व. रविंद्र सु तिवारी को अपने श्री चरणों में स्थान दे काग्रेस नेता रामगोविन्द यादव, एडवोकेट डी आर मिश्र, भाजपा के संदीप त्रिपाठी, सर्वदेव पांडेय, संचालक राजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगो ने उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि स्व.रविंद्र सु तिवारी सब के दुख सुख में सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे उनका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है जो कभी पूरी नहीं की जासकती है शोक सभा श्रद्धांजलि में उपस्थित दिवाकर मिश्र, दलजीत पांडेय, रामबिलास पाठक, संतोष दुबे, चंद्रेश दुबे, पत्रकार संतोष पाठक, अरविंद शुक्ल,दिनेश सिंह, चंद्रमणि सिंह, बृजेश मिश्र,दानी सिंह, मिथुन बुंदेला, हरीश पांडेय, रवीश दुबे, बृजेश शुक्ल,अवधेश तिवारी अशोक गुप्ता, प्रदीप मिश्र सहित उपस्थित सभी आदरणीय गणमान्य लोगो ने
इस अवसर पर शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
