प्रदेश में जंगलराज है कायम, आए दिन हो रही है हत्याएं- लाल बहादुर यादव


नारायन डीह हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार में सांत्वना देने पहुंचे जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव
—————————————————–
(वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट )
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायन डीह गांव में 23 वर्षीय युवक विनोद यादव को जलाकर मार डालने की घटना को लेकर पीड़ित परिवार में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव पहुंचकर सांत्वना दिया, और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, और आए दिन हत्याएं हो रही है, हाल में ही सुजानगंज और जौनपुर में हुए हत्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी नहीं है सुरक्षित, सच दिखाने पर पत्रकारों को भी मार दिया जा रहा है गोली, और कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी कार्रवाई में दोषी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का कार्य करें, और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। फिलहाल उक्त घटना को लेकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, और मृतक विनोद कुमार के पिता ने बताया कि निश्चित रूप से वह दोनों लोग उस घटना को अंजाम दिए हैं, पूरा परिवार सदमे में है और न्याय की आस लेकर पूरा दिन रोते- बिलखते रहता है। सांत्वना देने के बाद जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया, शोक संवेदना मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, अनुपमा पटेल ,पी पी गुप्ता , रामलाल पाल, विवेक यादव, रामसनेही यादव, उमा शंकर चौरसिया संजीत यादव, रवि यादव, अरविंद चौरसिया, व तमाम लोग उपस्थित रहे।
