बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा एवं मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने गृहमंत्री भारत सरकार से की मुलाकात

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
दिल्ली। भारत के यशस्वी गृहमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, योग्य संगठक अमित शाह जी से बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी. पी. सरोज ने मुलाकात करके मार्गदर्शन प्राप्त किया और गृह मंत्री जी से जनपद जौनपुर के राजनीतिक विषयों एवं जनपद के चौमुखी विकास हेतु चर्चा किया गया।
