भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, राष्ट्रीय पर्व हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर है -किरन मौर्या

0 35

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पूरे देश के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, उसी क्रम में सोमवार को मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बाल दिवस कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वयं से तैयार किया हुआ कई प्रोजेक्ट और स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, प्रबंधक आलोक गुप्ता की माँ और उनकी धर्मपत्नी ने और प्रिंसिपल तथा स्टाफ द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू और मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर पूजा किया गया। विद्यालय की अध्यापिका किरन मौर्या ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जिनको हम चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं, वह बच्चों से इतना प्यार करते थे कि अपना जन्मदिन नेताओं के साथ ना मनाकर बच्चों के साथ मनाना पसंद किए थे, और वह हमेशा कहा करते थे कि बच्चे इस देश के कर्णधार हैं, इस देश के रत्न हैं, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है।
इसी क्रम में विद्यालय की अध्यापिका प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चाचा नेहरू अधिकांश समय बच्चों के बीच में देते थे और उन्हें मोटिवेट करते थे, और वह स्वयं अपने आपको बच्चों के बीच में पाकर बहुत खुश दिखाई देते थे, और शिक्षकों को भी प्रेरित करते थे कि बच्चों को सम्मान प्यार दुलार दें, क्योंकि यह बच्चे राष्ट्र के निर्माता होंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More