मीडिया जिसे लोकतंत्र में चौथा पिलर कहा जाता है, किसी राष्ट्र के निर्माण में इसकी एक महत्व पूर्ण भूमिका होती है।
आदित्य मिश्र की रिपोर्ट
मीडिया जिसे लोकतंत्र में चौथा पिलर कहा जाता है, किसी राष्ट्र के निर्माण में इसकी एक महत्व पूर्ण भूमिका होती है,जो एक खास को एक आम से, और एक आम को एक खास से जोड़ती है ,यह एक जरिया होती है उन आवाजों का, जो अपने अधिकारो के लिए उठना चाहती हैं, जो न्याय के लिए दर दर भटकती हैं, जो सरकारों तक अपनी परेशानिया पहुंचाना चाहती हैं, इसलिये मीडिया को देश की आवाज भी कहते हैं,
भले ही मीडिया को लोकतंत्र का चौथा पिलर बोला जाता हो, लेकिन यह सभी पिलर की नीव होती है, एक राष्ट्र में किसी मीडिया का होना जितना जरूरी है, उससे भी अधिक जरूरी मीडिया का निष्पक्ष होना है, निष्पक्ष मीडिया ही सत्य के पक्ष में हो सकती है, और सत्य के पक्ष से किसी राष्ट्र उत्थान सुनिश्चित है।

