भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बसपा द्वारा समाजसेवी दिनेश चन्द्र यादव को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाऐ जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर

0 30

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मादरडीह निवासी समाजसेवी दिनेश चन्द्र यादव को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाऐ जाने पर दिनेश चन्द्र यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्र में जगह – जगह चर्चाएं होने लगी कि बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे समाजसेवी को अपना प्रत्याशी बनाया है जो शुरु से ही समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। आपको बता दें कग समाजसेवी दिनेश चन्द्र यादव विगत कई वर्षों से गरीब, असहाय, जरुरतमंदों की सेवा करते चले आ रहे हैं चाहे गरीब कन्याओं की शादी हो या फिर छात्र/ छत्राओं को छात्रवृत्ति, गरीब असहाय जरुरतमंदों को जिसके घर में छप्पड़ था उसको टीनसेट देना, जिसके पास पीने की पानी का साधन नही था उसको अपने स्वयं की निधि से हैण्डपंप दिया एंव कोरोनाकाल में जरुरतमंदों में खाद्यान सामग्री वितरित करना आदि कार्य समाज की सेवा में करते चले आ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा दिनेश चन्द्र यादव को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाऐ जाने पर समाजसेवी दिनेश चन्द्र यादव ने पार्टी की मुखिया उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बहन जी ने मुझे जनता की सेवा करने के लिए प्रत्याशी बनाया मै बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More