जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय साहनी द्वारा मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया

भारतीय सहारा संवाददाता
जौनपुर। जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर अजय साहनी द्वारा दिनांक-20.12.2021 को मछलीशहर, जौनपुर में नितिन गडकरी मा0 मन्त्री सड़क परिवहन व राजमार्ग भारत सरकार व मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 , योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।
