नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

मीरगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल निर्देशन में थाना मीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/2021 धारा 376 भादवि व 5(ट)/6 पाक्सो एक्ट थाना मीरगंज जौनपुर में वांछित चल रहे अभियुक्त गंगासागर मौर्य पुत्र मुन्नुलाल मौर्य निवासी ग्राम पताइया थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को नागरिक इन्टर कालेज जंघई के पास से दिनांक 29.09.2021 को समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
