भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मछलीशहर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया एक फर्राटा पंखा, एक एन्ड्राइड मोबाइल, सोलर पैनल, 710 रु0 बरामद

0 25

अजीत कुमार सेठ की रिपोर्ट

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर श्री दिनेश प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा ग्राम तिलौरा में दिनांक 23.09.2021 को हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित माल के साथ दो चोर जगदीश बिन्द पुत्र माताफेर बिन्द सूरज सरोज पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासीगण जमुहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर कोटवा पुलिया के पास से दिनांक 29.09.2021 की रात्रि 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
प्रमोद कुमार यादव पुत्र श्री राममूर्ति यादव निवासी भिखारीपुर थाना मछलीशहर जौनपुर के टेंट हाउस / दुकान से दिनांक 23.09.2021 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा सोलर पैनल, फर्राटा पंखा, दो हजार रुपया, एण्ड्राइड मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मछलीशहर पर मु0अ0सं0 241/2021 धारा 380 IPC पंजीकृत हुआ । मुकदमें की विवेचना उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी, उनके द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर हमराही कर्मचारीगण के साथ चोरी के सामान की बरामदगी व अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी कोटवा पुलिया के पास से दिनांक 29.09.2021 की रात्रि 11.00 बजे की गयी । बाद आवश्यक कार्यवाही गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया जा रहा है ।

जगदीश बिन्द पुत्र माताफेर बिन्द निवासी जमुहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष ।
सूरज सरोज पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी जमुहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष ।

एक फर्राटा पंखा, एक एन्ड्राइड मोबाइल, सोलर पैनल, 710 रु0
उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह ,हे0का0 संजय यादव, हे0का0 बीर बहादुर थाना मछलीशहर पुलिस जनपद जौनपुर ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More