एक सप्ताह के भीतर आवागमन चालू नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना -गुलाब सिंह

पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक झोक,करणी सेना के पूर्वाचल प्रभारी किये गए नजर बंद
—————————————-
आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर पहुंचकर गाड़ा लाल झंडा
—————————————
भारतीय सहारा संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। करणी सेना के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह (साहेब) व ग्रामीणों ने क्षेत्र के गोधुवां में रेलवे लाइन के अंडर बाईपास में पानी भर जाने से आवागमन बाधित होने को लेकर हो रही असुविधा के विरोध में 30 सितम्बर को रेल यातायात बाधित करने का फैसला किया था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी सदानंद राय व जंघई जीआरपी के इंस्पेक्टर हुकुम सिंह सहित पुलिस बल ने करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव के आवास पर सुबह भोर में 4:00 बजे ही नजर बंद कर दिया।जब इसकी सूचना

करणी सेना के पदाधिकारी व ग्रामीणों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित होकर गुलाब सिंह के आवास पर पहुंच गए जहां पर काफी देर तक पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोक झोंक होती रही। पुलिस को धता बताकर गुलाब सिंह ने ग्रामीणों के साथ रेल यातायात बाधित करने के लिए रेलवे लाइन पर पहुंच गए। जहां पर ग्रामीणों ने पटरी के दोनों तरफ लाल झंडा गाड़ दिया। जिसको देखते हुए रेलवे प्रशासन व पुलिस के पसीने छूट गए।क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह व थाना प्रभारी सदानंद राय तथा रेलवे विभाग सीनियर सेक्टर इंजीनियर एसके पाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जल्द ही अन्डर बाईपास मे हो रहे जलजमाव की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।इस अवसर पर प्रधान राजमणि यादव, प्रकाश पाल, महेश पाल, मुलायम यादव, अलादीन, राकेश, गौतम, रत्नेश सिंह, रमेश सिंह, राजाराम यादव, रामसूरत, मुरालीलाल, गुलशन प्रसाद, कोमल यादव, पप्पू यादव ,राजा यादव, लंकेश्वर ओझा, पप्पू दुबे ,अमित सिंह, प्रमोद सिंह व रवि सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
