भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

0 21

अजीत कुमार सेठ –

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहठी गांव मे विषाक्त मिठाई खाने से अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं दो लोगों की हालत में सुधार हुई तो तो दोनों बिना किसी को बताए सीएचसी से चले गए। बीमार लोगों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार तरहठी गांव निवासी वकील वनवासी की बहन उषा बनवासी निवासी जंघई बाजार रक्षाबंधन के दिन अपने मायके आई थी। साथ में भाई के लिए मिठाई भी लाई थी। रक्षाबंधन के दूसरे दिन सोमवार की शाम और मंगलवार सुबह मिठाई खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी।
वहीं दो लोगों की हालत में सुधार हुई तो तो दोनों बिना किसी को बताए सीएचसी से चले गए। बीमार लोगों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ ही देर में सजनी (6) पुत्री राजू बनवासी, किशन (5) पुत्र चौधरी बनवासी निवासी गजाधरपुर जंघई और सुनील (5) पुत्र वकील निवासी तरहठी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। सभी को आननफानन मुंगराबादशाहपुर प्रा.स्वा. केंद्र में भर्ती कराया गया। रात तक एक-एक कर तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
इसके अलावा अमृता (56) व संतलाल की भी हालत बिगड़ने पर उन्हे मंगलवार की देर रात अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही वह फरार हो गए। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से बच्चों की मौत हुई है। मिठाई खराब हो गई थी, जिसे परिजनों ने खा लिया । वहीं क्षेत्रीय जनता का कहना है छापेमारी के तौरपर
फूड इंस्पेक्टर सिर्फ खानापूर्ति करके और दुकानदारों से मोटी रकम लेकर खुलेआम मिठाइयां बेचवाते हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More