जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई संपन्न, राज्यसभा सांसद को नही मिला उचित सम्मान

भारतीय सहारा संवाददाता –
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी के नेतृत्व में आई.एम.ए. हाल जौनपुर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा कल्याण सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश


डाला गया । कार्यक्रम मे राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी हिस्सा लिया लेकिन संसद के उच्च सदन राज्यसभा के माननीया सदस्य को श्रद्वांजलि सभा मे सबसे किनारे की कुर्सी प्रदान की गई जो कहीं ना कहीं मर्यादा के खिलाफ लग रहा था। उच्च सदन की सदस्य को उचित सम्मान मिलना चाहिए था जो नही मिला। यह मामला शोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। इस मौके पर श्रद्धाजंली सभा मे जिले के जनप्रतिनिधिगण,पूर्व जिलाध्यक्ष गण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी मंण्डल अध्यक्ष तरहठी चंद्रेश गुप्ता ,मंण्डल महामंत्री चंद्रप्रकाश पाण्डेय , वेलवार मंण्डल अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
