अजय शंकर दुबे ने जगत जननी माँ विंध्यवासिनी के चरणों मे टेका माथा, लिया आशिर्वाद, विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य की किया कामना
मिर्जापुर । आज भाई दूज के पवित्र पावन पर्व पर आदिशक्ति माँ जगत जननी विंध्यवासिनी देवी जी का दर्शन पूजन करने मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय शंकर दुबे ( अज्जू भइया ) पहुंचकर माँ के चरणों मे माथा टेककर आशिर्वाद लिया।
अजय शंकर दुबे ( अज्जू भइया ) ने माता रानी से अपने विधानसभा मुंँगरा बादशाहपुर के समस्त जन मानस के अच्छे स्वास्थ्य सुख समृद्धि के लिए कामना भी किया। दुबे ने कहा कि माँ मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों पर अपनी कृपा बनाते हुए आशिर्वाद देती रहे ताकि क्षेत्र के लोग स्वस्थ और खुशहाल रहे यही हमारी मनोकामना माँ से है।
