भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

डीपीआरओ के आदेश को एडीओ पंचायत ने दिखाया ठेंगा, हवा में उछाला डीपीआरओ का आदेश

0 27

बृजेश पाण्डेय की खास रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । शासनादेश को चुनौती देते हुए लगभग डेढ़ दशक से अधिक वर्षों से मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड में कुंडली मार कर अंगद के पांव की तरह जमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को लेकर प्रकाशित हुई खबरों के पश्चात हरकत में आए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्थानान्तरित किए गए एडीओ पंचायत शिव शंकर मिश्रा द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा खुली चुनौती देते हुए लगभग डेढ़ दशक से अधिक वर्षों से शासनादेश को चुनौती देते हुए मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड में कुंडली मार अंगद के पांव की तरह जमे ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के समाचार पत्रों की सुर्खियों में आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया । जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ऐसे कर्मचारियों को अविलंब स्थानान्तरित किए जाने का निर्देश दिया । जिसके अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने पत्रांक संख्या 1390 दिनांक 07 अगस्त 2020 को जारी आदेश में मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड में कुंडली मार अंगद के पांव की तरह जमे सहायक बिकास अधिकारी पंचायत शिव शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अपना योगदान खण्ड विकास अधिकारी रामपुर के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया । जिला पंचायत राज अधिकारी ने आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से लागू किए जाना बताया है । बताया जाता है कि हटाए न हटे मटरुवा चाहे भूंई गड़हा होइ जाइ कहावत को चरितार्थ करते हुए सहायक बिकास अधिकारी पंचायत शिव शंकर मिश्रा ने जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखा मुंगराबादशाहपुर विकास खण्ड में अंगद के पांव जमा दिए हैं । जिसे हटाने में जिला पंचायत राज अधिकारी को भी पसीने छूट रहे हैं । आलम यह है कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 07 अगस्त को जारी किए गए आदेश का अनुपालन समाचार लिखे जाने तक नहीं किया गया । जब कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने आदेश में तत्काल प्रभाव से लागू किए जाना बताया था । जिला पंचायत राज अधिकारी पर भारी पड़ रहे सहायक बिकास अधिकारी पंचायत शिव शंकर मिश्रा को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है । इस सम्बन्ध में जानकारी हेतु जब खण्ड विकास अधिकारी पियूष कुमार सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया जिससे उनसे सम्पर्क नहीं हो सका ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More