भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बहरौली गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, एसडीएम ने किया निरीक्षण

0 35

1 सप्ताह से वायरल फीवर से प्रभावित है लोग
चिकित्सकों ने मरीजों को देख दी दवाई
बिंदकी, फतेहपुर । गांव में वायरल फीवर की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची मरीजों को देखा और दवा भी वितरित की वहीं उप जिला अधिकारी भी गांव पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के कैंप का निरीक्षण के साथ गांव का भी निरीक्षण किया ग्रामीणों से बातचीत भी किया उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए
मलवा ब्लाक क्षेत्र के बहरौली गांव में पिछले कई दिनों से वायरल और संक्रामक

बीमारी के चलते कई लोग बीमार हैं जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान अंशु श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग को दी थी। इसी के चलते गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अरुण द्विवेदी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। स्वास्थ विभाग की टीम ने वायरल फीवर जुखाम आदि से पीड़ित मरीजों को देखा और उन्हें दवा भी दी गांव में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार भी पहुंचे और चिकित्सकों की टीम से पूरे मामले की जानकारी ली इस मामले में चिकित्सकों ने बताया कि ग्रामीणों को वायरल फीवर और जुकाम की शिकायत है जिन्हें देखकर दवा दी जा रही है वहीं उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी इस मामले में बात की और आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को देख रही है दवा दी जाएगी और निश्चित रूप से जल्द ही वायरल फीवर से जो भी मरीज पीड़ित हैं वह पूरी तरह से स्वस्थ होंगे उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि जहां भी गंदगी दिखाई दे वहां दवा डलवाने का काम करें ताकि संक्रामक बीमारी ने जल्द काबू पाया जा सके ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More