भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

फिल्मी स्टाइल में आए आधा दर्जन लूटेरों ने दिन दहाड़े आठ लाख के जेवरात लूट कर हुए फरार

0 28

लूटेरों ने जौनपुर पुलिस को दी खुली चुनौती
बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट –
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । गुरुवार को दिन दहाड़े तीन बाइको से आए आधा दर्जन लूटेरों ने फिल्मी स्टाइल में आए लूटेरों ने दिन दहाड़े पंवारा थाना क्षेत्र के पंवारा बाजार निवासी अमर नाथ सेठ को गोली मारकर लगभग आठ लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए । मिली जानकारी के अनुसार अमर नाथ सेठ की पंवारा बाजार में एस ज्वेलर्स के नाम की प्रतिष्ठित आभूषण की दुकान है ।अन्य दिनों की तरह वह गुरुवार को भी अपनी दुकान पर ग्राहकों से लेन-देन कर रहे थे ।की इसी बीच दिन दहाड़े लगभग 11 बजे तीन बाइको से आए आधा दर्जन लूटेरों ने दुकान पर फिल्मी स्टाइल में असलहे लहराते हुए बेखौफ दुकान में घुस कर सोने चांदी के आभूषणों को साथ लाए झोले में भरने लगे । इसी बीच एक लूटेरे ने लूट का विरोध कर रहे अमर नाथ पर फायर झोंक दिया ।जो उनके पैर में लगी । जिससे वह घायल हो गए । इस बीच दुकान पर बैठे ग्राहक सहमे रहे । बताया जाता है कि तीन लूटेरे बाइक स्टार्ट कर असलहे लहराते रहे । एक लूटेरा दुकान में घुस कर लूट का सामान दूसरे लूटेरे को दे रहा था । चंद मिनटों में लूटेरों ने नगदी समेत लगभग आठ लाख रुपए के आभूषण लूट कर बेखौफ असलहा लहराते हुए चले गए । दिन दहाड़े घटी घटना की सूचना मिलते ही पंवारा पुलिस के हाथ पांव

फूल गए । सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुन्तजर सदल बल घटना-स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया । सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए घटना की बारीकियों से निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए । सूचना मिलते ही आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पुलिस उपाधीक्षक मछली शहर के साथ ही थाना प्रभारी मुंगराबादशाहपुर , मछली शहर एवं थानाध्यक्ष मीरगंज भी सदल बल पहुंच कर सूक्ष्मता से अध्ययन किया । घटना स्थल पर पहुंचे आईजी विजय सिंह मीना ने अधीनस्थ अधिकारियों को घटना का पर्दाफाश कर लूटेरों को गिरफतार करने का निर्देश दिया । दिन दहाड़े घटी इस लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है । पंवारा पुलिस इस घटना का पर्दाफाश कर पाएंगी अथवा गुजरे सांप की लकीरें पीटती रहेगी यह तो आने वाला समय बताएगा । फिलहाल दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से लोग जहां दहशत जदा हो गये है वही दिन दहाड़े भरी दोपहरी में हुई इस लूट की घटना ने पंवारा पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More