एमएसएमई उद्योग को सशक्त एवं सक्षम बनाते हुए क्लस्टर अपोज के माध्यम से उनकी अप्रेंटिस प्रणाली में सहभागिता कराने हेतु एक अभिनव पहल
जौनपुर (सू0वि) । प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली (एम0ओ0एस0डी0ई0) के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा स्ट्राइव परियोजना के दूसरे चरण में कौशल संवर्धन हेतु इंडस्ट्री कलस्टरों का चयन किया जाना है। (एम0ओ0एस0डी0ई0) की इस परियोजना को भारत सरकार और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित किया जा रहा है यह एमएसएमई उद्योग को सशक्त एवं सक्षम बनाते हुए क्लस्टर अपोज के माध्यम से उनकी अप्रेंटिस प्रणाली में सहभागिता कराने हेतु एक अभिनव पहल है। इस परियोजना के संचालन हेतु परियोजना अवधि में अधिकतम रुपए एक करोड़ प्रति इंडस्ट्री क्लस्टर की व्यवस्था के साथ सभी पात्र और इच्छुक इंडस्ट्री कलेक्टरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने हेतु इच्छुक इंडस्ट्री क्लस्टर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र महानिदेशालय (डी.जी.टी) भारत सरकार की वेबसाइट http://dgt.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं आवेदन ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र striveclusters@gmail.com पर सभी निर्धारित प्रारूप संलग्नको के साथ इंडस्ट्री क्लस्टर आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश विषय अंकित करते हुए भेज सकते हैं । पात्रता मापदंड और आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है तथा डी.जी.टी की वेबसाइट पर आवेदन को आवेदन पत्र तैयार करने का वीडियो ट्यूटोरियल भी उपलब्ध है। आवेदन पत्र प्रेषित करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2020 है।
