भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सुकर पालक गांव से बाहर अपना सूकर वाडा बनवाये और वहीं पर सूकर पालन करे- मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी

0 25

जौनपुर (सू0वि) । जनपद में विशेष संचारी अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, हुसैनाबाद, भण्डारी वार्ड, उर्दू बाजार, ईसापुर सहित विभिन्न स्थानों पर एण्टी लार्वा, फागिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। पशुचिकित्सा अधिकारियों के द्वारा ग्राम सूकर पालकों को संचारी रोग अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सूकरो को गांव से बाहर सूकर वाड़ा बनवा कर रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सुकर पालक गांव से बाहर अपना सूकर वाडा बनवाये और वहीं पर सूकर पालन करे। सूकर पालको को यह भी बताया गया कि सूकरों को बंद कमरे जिसमें चारों तरफ जाली लगी हो रखा जाए ताकि किसी प्रकार से मच्छरों का अंदर या बाहर आवागमन न हो सके और इस बीमारी से बचाव किया जा सके। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों, झाड़ियो एवं चकरोड की साफ-सफाई, एन्टी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शौचालयों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर संचारी रोग के फैलने के प्रति जानकारी प्रदान की गई। सरिता कुमारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरगांवा धर्मापुर द्वारा संचारी रोग के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया गया। आईसीडीएस विभाग के द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगो को संचारी रोग के फैलने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी गयी। अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के द्वारा किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस को प्रशिक्षण दिया गया कि चूहों एवं छछूंदरो से कैसे संचारी रोग फैलता है, उसके प्रति जानकारी प्रदान की गई।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More