जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शांति भंग की आशंका एवं असलहे के दुरुपयोग को रोकते हुए जनपद के 12 लोगों के शस्त्र लाइसेन्स को किया निलंबित
जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शांति भंग की आशंका एवं असलहे के दुरुपयोग को रोकते हुए जनपद के 12 लोगों के शस्त्र लाइसेन्स को निलंबित कर दिया। जिनमें निवासी ग्राम बिशुनपुर थाना जलालपुर रत्नाकर चैबे पुत्र राधेश्याम चैबे, निवासी ग्राम सुरहूरपुर थाना जलालपुर गामा प्रसाद सिंह पुत्र चन्देश सिंह, निवासी ग्राम पुरेव थाना जलालपुर हरिशंकर मिश्र पुत्र श्रीधर, ग्राम सेमरी थाना सिकरारा केशजीत यादव पुत्र रामदुलार यादव, ग्राम शाहपुर थाना सिकरारा लाल साहब सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह, ग्राम मुकन्दीपुर थाना सिकरारा शिवपूजन मिश्रा पुत्र विद्याधर मिश्र, ग्राम रिठी थाना सिकरारा गुलाब चन्द्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव, ग्राम सुल्तानपुर थाना बक्सा जटाशंकर दुबे पुत्र स्व0 श्रीपति दुबे, ग्राम दरियागंज थाना बक्सा इंद्रसेन सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र शंकर सिंह, ग्राम जगदीशपुर थाना जफराबाद पलटू राम नगर पुत्र रामजतन, ग्राम दरियागंज थाना बक्सा उदय राज पुत्र देव नारायण यादव, बाधगांव थाना सरपतहा शेष कुमार सिंह पुत्र स्व. रामआसरे सिंह सम्मिलित है। जिलाधिकारी ने उपरोक्त शस्त्र धारकों को निर्देश देते हुए कहा है कि 30 जुलाई 2020 को न्यायालय के समझ उपस्थित होकर प्रकरण के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण/पक्ष प्रस्तुत करे कि क्यो न उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय।
