योगी सरकार के रोल मॉडल अयोध्या नगर निगम में सरकार की नीतियों को मुंह चिढ़ाती यहां की सड़कें

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के विकास को लेकर सरकार भले ही लाख दावा करे परंतु यहां की जमीनी हकीकत उससे अलग है। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में बहुत सी ऐसी सड़के हैं जिन पर इस समय चलना दुर्घटना को दावत देना है। चाहे वह देवकाली से बेनीगंज मार्ग हो या नगर निगम की प्रमुख रिहायशी कॉलोनी कौशलपुरी अथवा साकेत पुरी की मुख्य सड़कें हों आप जैसी बहुत सी सड़कें हैं जिन पर इस समय चलना दुश्वार हो गया है और आए दिन तमाम राहगीर चोटिल हो रहे हैं तथा आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
