दस हजार परिवारों को मिल रहा इम्युनिटी बूस्टर एवं सेनिटाइजर छिडकाव लाभ

अयोध्या करोना जैसी वैशिवक महामारी से निपटने के लिए जहां एक और सरकार से लेकर वैज्ञानिक तक तमाम उपाय खोज रहे है वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी कर्तव्य निभाने से पीछे नही है संघ कार्यकर्ता डोर टू डोर राहत सामग्री पहुचने के साथ ही लोगो को इस रोग से दूर रहने की कला भी सीखा रहे है संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता परिवार के सदस्यों की रोग प्रतिरोधक छमता को विकसित करने इसे और अधिक मजबूत करने के लिये होम्योपैथी दवा घर जा कर उपलब्ध करा रहे है ।

जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी अनुसार दस हजार परिवार में वितरण का लछ्य रखा गया है शनिवार को बीकापुर, मसौधा,मया, पूरा,सोहावल,विष्णु नगर,में बैंक,डाकघर,बाजार गांव में सेनिटाइजर कराया गया
जिला सेवा प्रमुख जी ने बताया हर खंडो में सभी स्वयंसेवको गांव में सेनिटाइजर कराया जायेगा । कई स्थानों पर सेवा विभाग द्वारा दीवार लेखन चित्रण व स्लोगन लिखकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी प्रचारक शेलेन्द्र जी,नगर कार्यवाह आनन्द जी,सह जिला संघचालक राकेश सिंह,शाखा कार्यवाह सत्यप्रकाश जी,विद्यार्थी राजेश जी,आकाश गुप्ता के साथ स्वयंसेवकों की सेवा टोली उपस्थित रही।
