आबकारी गोदाम से शराब चोरी में शामिल २ अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार शेष अभियुक्तों की तलाश जारी

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। नाका स्थित आबकारी गोदाम में 25 अप्रैल को हुई 170 पेटी शराब चोरी के प्रकरण में आबकारी निरीक्षक नीरजा सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था उसका खुलासा करते हुए पुलिस ने नाका स्थित चिथरिया निवासी नवाब व जैकी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में शामिल सात अन्य लोगो के नाम भी बताए है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गयी शराब की दो पेटी व 180 शीशी शराब भी बरामद की है। तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
