भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए आज से हेल्मेट पहनना अनिवार्य

0 25

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए आज से हेल्मेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कार में ड्राइविंग सीट पर बैठने वाला भी सीट बेल्ट लगाएगा। 1 नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हुई है। नियमों को दरकिनार करने वाले वाहन मालिकों को पुलिस पहले जागरुक करेगी। इसके बाद उनके ऊपर सख्ती की जाएगी।

आईजी ट्रैफिक निदेशालय दीपक रतन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में हादसों में दोपहिया बिना हेल्मेट सवारों की तादाद बढ़ने पर सख्ती की गई। करीब 70 प्रतिशत लोग हेल्मेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने लगे हैं। जिससे हादसों में मरने वालों की कमी आई है। अब नियमावली 1998 के तहत दोपहिया वाहन पर बैठने वाली दोनों सवारियों को भी हेल्मेट पहनने पर जोर दिया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More