जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न खुले में शौच जाने पर लगाया जायेगा सौ रुपये का अर्थदण्ड
जौनपुर।( सू.वि.)। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बोर्ड का लगाया जाना, पंचायत घरों पर दो गड्ढे वाले जलबन्द शौचालय का प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना। ठोस एवं सरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देना, नीले एवं हरे डस्टबिन के माध्यम से अपशिष्ट के पृथक्कीकरण के लिए जागरुक करना एवं बायोगैस इकाईयों की स्थापना करना आदि सम्मलित है। जिलाधिकारी ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, स्वच्छाग्राही एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गौरव यात्रा निकालने एवं जागरुकता गोष्ठी करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अब खुले में शौच को रोकने के लिए धार्मिक मान्यताओं से जुडे पेड पौधों- पीपल, तुलसी एवं बरगद लगाये जाय। जिलाधिकारी द्वारा जीओ टैगिंग अपलोडिग का कार्य शीघ्र करने, स्वच्छाग्रहियों के प्रोत्साहन धनराशि का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिये गये।
