भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पुलिस ने बृद्ध. महिला के हत्या का किया खुलासा

0 16

ज्ञानपुर(भदोही) । जनपद पुलिस अधीक्षक राजेश इस के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सुरियावा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है ।पुलिस ने बीते 16 अगस्त को सुरियांवा थाना क्षेत्र के पाली पुलिस चौकी अंतर्गत चकबगेदुआ् गांव निवासिनी 70 वर्षीय वृद्ध महिला सरस्वती देवी के हत्यारे को शुक्रवार को पाली तिराहे के पास से 12:45 पर गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस की इस सफलता पर

एसपी राजेश एस० एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने प्रभारी निरीक्षक सुरियांवा सहित पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई है ।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, कि गत 16 अगस्त को थाना क्षेत्र सुरियावा के पाली चौकी अंतर्गत चकबगेदुआ गांव में रात केलगभग शाम 7:00बजे घर से निकलकर लगभग 200 गज दूर शौच को गई सावित्री देवी नामक उक्त बृद्धा की इसलिए हत्या कर दी गई कि वह अभियुक्त को चोर समझकर चिल्लाने लगी थी।उनहोंने बताया कि इस घृणित हत्याकांड में सुरियावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को सटीक मुखबिरी पर घटना से संबंधित अभियुक्त बुद्धू बनवासी निवासी ग्राम सरई राजपूतानी थाना ज्ञानपुर हाल पता गरीबी का तारा(भिदिउरा) थाना गोपीगंज को दबोच लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त बुद्धू बनवासी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस दिन शाम को लगभग 7:00 बजे बगल वाले गांव से एक तेरहवीं की पूड़ी खाकर मैं आ रहा था ,और चोरी करने की नियत से लिए मैं चकबगेदुआ गांव के पास ही में बगीचे में रुक कर रात होने का इंतजार कर रहा था ।तभी वहां एक बूढ़ी औरत आई और मुझे खड़ा देखकर कहा कि इस समय शाम को गांव की औरतें और लड़कियां शौच को निकलती है। तुम यहां से चले जाओ ।ऐसा कहकर वह चिल्लाने लगी तभी मैंने हाथ बढ़ा कर उसे चुप कराने का प्रयास किया। किंतु वह नहीं मानी।तो मैं गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। और थानांतर्गत सुरेरी, जनपद जौनपुर के रायपुर गांव में अपनी बहन के यहां चला गया था ।जिस पर पुलिस ने मुझे आज गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजय कुमार मिश्रा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम ,अजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सुरियावा, उप निरीक्षक बलवंत सिंह ,उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह (सभी थाना सुरियावा) शामिल रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More