भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपराधी हो गए है बेखौफ पुलिस से लोगो का उठ रहा है भरोसा

0 29

शिवगढ़, प्रतापगढ़ । पूरे अंतू में गत मंगलवार की देर रात बारात घर आ रहे युवक गंगाराम वर्मा नाम के एक युवक को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। पीड़ित के शोर पर आस-पास के लोगों को आते देख हमलारोपी भाग निकले। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल अंतू मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों के निर्देश पर अंतू पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। फिलहाल तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी (25) पुत्र संतराम वर्मा घर से बारात अमेठी रिश्तेदारी में गया हुआ था। बारात से वापस घर के लिए निकला था। इसी बीच अंतू के पास चौरा रास्ते में सुनसान स्थान पर एक बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोककर हाईवे पर जाने का रास्ता पूछने लगे।

इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गंगा राम वर्मा को पेट और सीने में दो गोलियां लगीं। वह शोर मचाते हुए जान बचाकर भागने लगा। पीछे से बदमाश दौड़ने लगे। वहीं लड़के के शोर पर गांव के लोगों के साथ ही राहगीरों को आते देख हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर तमाम लोग पहुंच

गए। परिजन घायल गंगाराम वर्मा को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।

जिला अस्पताल में गंगाराम वर्मा ने बताया कि, अज्ञात बदमाशों ने पहले तो मोटर साइकिल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। इस दौरान हमारे विरोध करने पर उन बदमाशों ने हमें गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो दोनों हमारी बाइक छीन कर भाग गए। अंतू के प्रभारी एसओ अशोक कुमार ने बताया कि, तहरीर परिजनों के द्वारा मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है।

बता दें कि, गंगा राम वर्मा के घर घटना के बाद भारी भीड़ जुट गई। इससे पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। इस बात से अंतू पुलिस ने अधिकारियों को अवगत कराया। अब देखना ये है कि, गंगाराम वर्मा जो की अपने घर का इकलौता सहारा था। उसके कातिलों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज पाएगी या फिर गंगाराम की हत्या की फ़ाइल पुलिस लाइन की शोभा बढ़ाएगी। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More