जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सूखे की तैयारी एवं प्रबंधन के संबंध में एक कार्याला का आयोजन
चित्रकूट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सूखे की तैयारी एवं प्रबंधन के संबंध में एक कार्याला का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जब बाढ़ आती है तो उस पर फोकस किया जाता है तो बेसिक चीजें प्रभावित होती हैं उसी तरह सूखे से भी परेानी आती है इसमें भूमि संरक्षण,सिंचाई,लघु सिंचाई,वन,मनरेगा आदि विभाग जो रपटा चैकडैम व वाटर रिचार्जिंग की योजनाएं बनाते हैं उसमें आपसी तालमेल बना लें की कहां कैसे वाटर रिचार्जिंग की जा सकती है। अगले वित्तीय र्वा में जो योजनाएं

बनायी जायें। उसको जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाय। गांव में माडल स्कूल बनाये जायें ग्राम प्रधानों को सक्रिय कर ग्रामनिधि में जो धन योजनाओं के संचालन के लिए प्राप्त होती है। उसके सही संचालन के लिए उन्हें प्रेरित किया जाय। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी को निर्दे दिये कि प्रत्येक विकास खण्ड से 15-15 गांव की सूची तैयार की जाय कि कहां पर काम कम हुआ है और ग्रामनिधि की धनराशि पड़ी है। 30 अप्रैल 2018 की बैठक में सूची उपलब्ध करायी जाये ताकि उन गांव पर फोकस कर विकास कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि न्यूट्रीयन,एनिमिया के संबंध में लोगों को जानकारी है परन्तु इसमें अमल नहीं किया जाता। परिवार में गर्भवती महिलाओं का ध्यान नहीं दिया जाता इसलिए बच्चा कमजोर व छोटा पैदा होता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिये कि अति कुपोत बच्चों का चिन्हांकन कराकर सूची उपलब्ध करायी जाय ताकि उन्हें पोण पुर्नवास केन्द्रों पर भर्ती कराकर स्वस्थ बनाया जाय। इसमें यह देखना है कि कैसे काम करें उसका प्लान तैयार कर सूखे से निपटने के लिए कार्ययोजना बनायी जाय। जब तक जागरूकता नहीं पैदा होगी तो हम कितना भी प्लान बनायें उसका लाभ नहीं मिल पाता हैं और पाठा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जो परम्परागत श्रोतों से पानी है उसका उपयोग इस तरह से किया जाये उसकी भी एक कार्य योजना बनायी जाय।
