रानीगंज में बाइक सवार को बुलेरॊ ने मारी टक्कर , हुई दर्दनाक मौत
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । रानीगंज थाना से एक किलो मीटर दूर राष्ट्रीय राज मार्ग पर आज दिन में ११बजे मखताब पुत्र मु शरीफ उर्फ फुल्लन २१वर्ष निवासी रूपी पुर भेसो ना थाना रानीगंज रानीगंज अपनी बाइक से कुछ सामान लेने आया था घर वापस जाते समय आर वाई अस्पताल के

पास पीछे से तेज रफ्तार बूलेरों वाहन ने जोर दार टक्कर मार दिया जिसके कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे परिजन एवं रानीगंज पुलिस रानीगंज सीयच सी ले गए जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । दूसरी ओर बूलरों चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भे दिया है ।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक ट्रक चलाता था।अपने बड़े भाई के साथ।
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
