देश मे मासूमों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर दोषी को समान दण्ड होना चाहिए- शीतल वर्मा
दिल्ली । देश मे मासूमों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर दोषी को समान दण्ड की मांग को लेकर भारतीय महिला पार्टी ( एस ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल वर्मा ने अपने शिष्ट मंडल के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 5 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा । केंद्रीय कैबिनेट ने गत शनिवार 21 अप्रैल 018 को 12 वर्षों से कम उम्र की बच्चियों से रेप के दोषी को सजा – ए – मौत देने की मंजूरी दे दी । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीतल वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग

किया कि बलात्कार तो बलात्कार होता है चाहे वह 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ हो या वृद्व महिला से बलात्कार के दोषी को सजा-ए-मौत होनी चाहिए । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बलात्कार जैसे घृणित अपराध पर दंड के प्रावधान मे श्रेणी नही बनाना चाहिए । ज्ञापन के माध्यम से शीतल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह मांग किया है कि देश मे महिलाओं के सम्मान एवं स्वरूप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे महिलाओं के सम्मान की रक्षा हो सके । शीतल वर्मा ने कहा कि महिला ही महिला मां, बहन, बेटी आदि होती है ।
