राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की धमकी
मुंबई ( महाराष्ट्र ) । 12 साल की ब्राह्मण लड़की गांव सैलखा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ का अपहरण 12 मार्च को दाउदपुर से हुआ है। लड़की का पिता पुलिस थाने का चक्कर लगाकर थक गया ऊपर से थाने की पुलिस ने लडकी के पिता को लात घूंसो की सौगात दी।

सब तरफ़ से हारकर आखिर देश के सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय से मदद की गुहार की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पाण्डेय ने थाँनाध्यक्ष , क्षेत्राधिकारी, पुलिस कप्तान से सम्पर्क किया । सबने आश्वासन के अलावा कुछ किया नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने 5 मई को ढखवा बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ ब्राह्मण समाज के साथ जाम व सामूहिक आत्मदाह करने का फैसला किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने भारतीय सहारा को दी है ।
