सी पी एस एकेडमी के बच्चों नें दिया बेटी बचाओ का दिया संदेश
शिवगढ़ ,प्रतापगढ़ । स्कूल के बच्चों ने आंखों में आँसू ला दिया ।अवसर था विद्यालय के वार्षिकोत्सव का जिसमें बेटी बचाओ को स्कूली बच्चों ने कुछ इस अंदाज़ में प्रस्तुत किया कि सभी की आंखों में आँसू छलक पड़े । मुख्यालय से तीन किमी दक्षिण स्थित परशुरामपुर गांव में सी पी एस एकेडमी के प्रांगण में शनिवार को वार्षिकोत्सव का


भव्य आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की अदभुत प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया । आयोजन को लेकर हर्षोल्लास के महौल के बीच मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा के साथ प्रबंधक सरोजनी मान्टेसरी राजेश भट्ट , प्रबंधक श्री साईं पब्लिक स्कूल रामआसरे शर्मा ,मनीष शुक्ला प्रदेश प्रभारी वित्त विहीन शिक्षक महासभा , मनोज शर्मा प्रधान विद्यालय के प्रबंधक मनोज शर्मा ने आयोजन पर उपस्थित सभी अभिभावकों समेत मेहमानों का आभार ज्ञापित किया ।
