भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

0 16

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-जनभागीदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका अध्यक्ष कपिमुनि ऊमरवैश्य की अध्यक्षता में नगर के वार्ड बहोरिकपुर दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर परिसर एवं वार्ड गुड़हाई सरोज बस्ती में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को अपने नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने एवं आस-पास व अपने घरों में सफाई रखने हेतु स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के उपरान्त महात्मा गाॅधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती के अवसर नगर पालिका के स्वामी विवेकानन्द सभागार में एक गोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी सहित समस्त सभासदगणें द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। गोष्ठी में आधुनिक भारत के निर्माण की नींव को स्थापित करने में उनके योगदान प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख ली गई कि अहिंसा एवं दृढ़ संकल्प से बड़ा से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उक्त कार्यक्रम के दौरान ही नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ऊमर वैश्य द्वारा नगर पालिका के सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में अखिलेश तिवारी अधिशासी अधिकारी, रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका के सम्मानित सभासदगण एवं बड़ी संख्या नागरिकगण व नगर पालिका के कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More