बाजना के दाऊजी नगर में गूंजा ‘मिशन शक्ति’ का संदेश, पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक


श्याम सुन्दर की रिपोर्ट
बाजना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश सरकार के नारी सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत रविवार को बाजना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, दाऊजी नगर स्थित भारती कोचिंग सेंटर पर एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना नौहझील और बाजना चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं डिजिटल अधिकारों के प्रति जागरूक किया।बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की सही देखभाल और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए ‘साइबर क्राइम हेल्पलाइन’ की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि यदि किसी के साथ भी कोई वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो वे बिना समय गंवाए तुरंत 1930 नंबर पर सूचना देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।पुलिस टीम रही मौजूद:इस कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम की ओर से थाना नौहझील से सीनियर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, उपनिरीक्षक ज्योति सिंह, उपनिरीक्षक रुबी यादव और हेड कांस्टेबल पूजा मौजूद रहीं। वहीं बाजना चौकी से कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने भी स्थानीय लोगों को सुरक्षात्मक टिप्स दिए। *स्थानीय नागरिकों की रही भारी सहभागिता* :भारती कोचिंग सेंटर पर आयोजित इस चौपाल में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं और लड़कियां उपस्थित रहीं। इस दौरान हुकम ठेकेदार, दीपक कुमार पत्रकार,रवि कुमार भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष गोपाल सूर्यवंशी sc मोर्चा बाजना मण्डल अध्यक्ष, शिवम सूर्यवंशी पत्रकार और एडवोकेट जयप्रकाश भारती आदि सहित कई स्थानीय युवाओं ने पुलिस प्रशासन की इस मुहिम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने की मांग की।
